किशोरी समेत दो लोगों के शव पेड़ पर लटके मिले

किशोरी समेत दो लोगों के शव पेड़ पर लटके मिले

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल और फफूंद क्षेत्र में मानसिक रुप से परेशान बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर निवासी कुंअर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कल रात अचानक घर से गायब हो गयी, जिसकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज सुबह घर के पास ही खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला।

कोतवाली प्रभारी राम सहाय ने बताया कि लक्ष्मी के परिजनों ने बताया है वह भूत-प्रेत के चक्कर में पहले से ही मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि फफूंद क्षेत्र के मिरगावा गांव निवासी 47 वर्षीय सुरेश बाबू दिवाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले दस साल से गांव के ही राम सुदर्शन के घर पर रहता था। कल शाम वह घर पर गया और सो गया। आज सुबह सुरेश का शव बबूल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है राम सुदर्शन व उसके पुत्र ने मारपीट कर सुरेश की हत्या कर के शव को फंदे पर लटका दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top