चेयरमैन का चुनाव लड़ने वालों की बड़ी धड़कन - कल होगा फाइनल

लखनऊ। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वार्डो के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा कल की जाएगी। जिसको लेकर चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने वालों की धड़कनें बढ़ गई है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। कल और आज उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत के वार्ड के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। जिसमें कई लोगों के लिए अच्छी खबर आई तो कई लोगों को इस आरक्षण की लिस्ट ने झटका भी दिया है।
अब मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन के आरक्षण की घोषणा कल उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा 3 बजे लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में आरक्षण के संबंध में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देंगे। जैसे ही यह खबर जारी हुई ऐसे ही चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं।