किसानों की हुंकार के सामने नहीं चलता किसी भी सत्ता का अहंकार-प्रियंका

किसानों की हुंकार के सामने नहीं चलता किसी भी सत्ता का अहंकार-प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसान इस देश का गौरव है और किसान ही इस देश की आवाज है। खेती किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई लड़ रहे किसानों के साथ आज पूरा देश खड़ा हुआ है। उन्होंने चेताया है कि किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता है।




रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित की जा रही किसान महापंचायत को लेकर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसान खेतों में अपना पसीना बहाते हुए देशभर के लोगों का पेट भरता है। जिसके चलते किसान ही देश की आवाज है और किसान ही देश का गौरव है। किसानों ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते देश को आज विकास के इस आयाम तक पहुंचाया है। खेती किसानी को बचाने के लिए किसानी को इस समय केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्होंने कहा है कि खेती किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई लड़ने की जद्दोजहद में जुटे किसानों के साथ आज पूरा देश खड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को उनकी हठधर्मी पर चेताते हुए कहा है कि किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता है। किसानों की महापंचायत में जुटी भीड़ को देखकर सरकार को समझ जाना चाहिए कि किसान काले कृषि कानूनों के जरा सा भी हक में नहीं हैं। सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के हितों के लिये लाये गये नए कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों के आंदोलन को खत्म कराएं।

epmty
epmty
Top