गंगा में डूबने से किशोरी की मृत्यु

गंगा में डूबने से किशोरी की मृत्यु
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में जिले के विन्ध्याचल क्षेत्र में रविवार को गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बभनी गांव निवासी दिलीप कुमार की 13 वर्षीय पुत्री छाया देवी करीबदस बजे गांव के निकट गंगा घाट पर स्नान करने गयी थी। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गयी। उसे तैरना नहीं आता था। उन्होंने बताया कि घाट पर मौजूद लोग बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने मल्लाहो एवं गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बरामद कर लिया।

गौरतलब है कि गंगा में डूबने की घटना आये दिन प्रकाश में आ रही है। पिछले दिनों विन्ध्याचल धाम में झारखंड राज्य के कुछ श्रद्धालु यहां देवी दर्शन के लिए आये थे। उसी दौरान उनकी नाव गंगा में डूब गई और पांच दर्शनार्थियों के शव एक सप्ताह बाद भी बरामद नहीं किया जा सके है।


वार्ता

epmty
epmty
Top