विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षकों ने डाली पोर्न-मचा चौतरफा हड़कंप

विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षकों ने डाली पोर्न-मचा चौतरफा हड़कंप

आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर देश समाज को भारतीय संस्कृति के पालन की सीख देने वाले शिक्षकों द्वारा पोर्न वीडियो पोस्ट कर दिए जाने से चौतरफा हड़कंप मच गया। वीडियो देखते ही महिला अधिकारी समेत कई लोग तुरत फुरत में विभागीय ग्रुप से लेफ्ट हो गए हैं। जरूरी विभागीय आदेश एवं सूचना देने के लिए बनाए गए ग्रुप पर पोर्न डाले जाने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा निजी स्कूलों को सूचनाएं एवं आदेशों का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। बीती रात रात के अंधेरे में सबसे पहले एक सेवानिवृत्त शिक्षक और वर्तमान में एक निजी स्कूल संचालक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पोर्न वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद दो और अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों से भी ग्रुप पर पोर्न वीडियो एवं पिक्चर पोस्ट कर दी गई।

अचानक से शिक्षा विभाग के ग्रुप पर गंदी वीडियो पोस्ट होने के बाद नगर शिक्षा अधिकारी ने शर्म से पानी-पानी होते हुए ग्रुप से लेफ्ट कर दिया। कई अन्य लोग भी जल्दबाजी में ग्रुप को छोड़कर भाग खडे हुए। जबकि कुछ लोगों ने विरोध भी किया।

नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा अब इस मामले की अधिकारियों को कार्यवाही की बाबत सूचना दी जा रही है।

epmty
epmty
Top