बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश की मथुरा जिला पुलिस ने बरसाना इलाके में बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरसाना थाने में एक व्यक्ति ने 24 जुलाई को मामला दर्ज कराया कि 15 जुलाई को उसकी 11 वर्षीय पुत्र घर में अकेली थी। बदनगढ़ निवासी नेतराम ने उसकी पुत्री को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ की। संकोच के कारण बालिका ने परिवार को कई दिन बाद घटना के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बालिका के पित की तहरीर पर आरोपी शिक्षक नेतराम के खिलाफ धारा 354 आईपीसी एवं 9/10 पाक्सो एक्ट के तहत बरसाना थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट लिखने के कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


वार्ता

epmty
epmty
Top