महिला की संदिग्ध हाल में मौत- फन्दे पर लटका मिला शव- हत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध हाल में मौत- फन्दे पर लटका मिला शव- हत्या का आरोप
  • whatsapp
  • Telegram

बांदा। जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसका शव फंदे से लटका मिला। मायके वालो ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पवइया गांव निवासी बुधवां की 30 वर्षीया पत्नी उर्मिला का शव घर के छप्पर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद उसका पति लापता है। उसके मायके वालों ने लापता बुधवां पर उर्मिला की हत्या कर शव काे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

इस सिलसिले में उर्मिला के पिता लक्ष्मी प्रसाद ने मारपीट कर बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे में लटकाने का अरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top