फांसी लगाकर की आत्महत्या

फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में एक नवदंपत्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कुरुहूल गांव निवासी रमेश (22) और उसकी पत्नी शिवकुमारी (20) का शव बुधवार देर रात कमरे में बडेर से लटकता मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

परिजनों ने बताया कि रमेश की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार के सभी सदस्य अपने बुजुर्ग के दसवें संस्कार में भाग लेने सलखन गये थे। शाम को रमेश और शिवकुमारी वापस कुरुहूल लौट आये जबकि परिवार के अन्य सदस्य देर रात कुरुहूल पहुँचे। घर पहुँच कर उन्होंने रमेश को आवाज लगाई तो कोई जवाब नही मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह झरोखे से झांक कर देखा तो दोनों फांसी के फंदे से लटक रहे थे।

इस पर परिजन शोर मचाते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

epmty
epmty
Top