आजम के राइटहैंड सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए नगर निगम में हड़ताल

आजम के राइटहैंड सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए नगर निगम में हड़ताल

मुरादाबाद। दामाद का मकान सील होने के बाद अपर नगर आयुक्त को जान से मारने की धमकी देने वाले आजम खां के राइट हैंड सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सडक पर उतरे नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे महानगर की सफाई और पेयजल आदि व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है।

सोमवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने 2 दिन पहले दामाद डेनिल का मकान सील होने पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले सपा नेता युसूफ मलिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक सपा नेता युसूफ मलिक के दामाद डेनिल के ऊपर नगर निगम के हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के रूप में 24 लाख रुपए बकाया थे। नगर निगम की टीम बकाया रकम की वसूली के लिए सपा नेता के दामाद के मकान पर गई थी। हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर निगम की टीम ने सपा नेता के दामाद के मकान को सील कर दिया था। दामाद का मकान सील होने से गुस्साए युसूफ मलिक ने अपर नगर आयुक्त को फोन पर धमकी दी थी और निगम की टीम से भी उसने तुरंत मकान की सील खोलने के लिए कहा था।

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने जब सील खोलने में रुचि नहीं दिखाई तो आरोप है कि युसूफ मलिक ने उन्हें फोन पर गंदी गंदी गालियां दी। अपर नगर आयुक्त के मुताबिक युसूफ मलिक ने उनसे फोन पर कहा जब से तुझे नाडा बांधना नहीं आता था, उस समय से मैं गैंगस्टर हूं। अभी तक कई कत्ल कर चुका हूं और पूर्व मंत्री आजम खां का राइट हैंड हूं। तुमने मेरे दामाद के मकान की सील नहीं खोली तो मैं पीली कोठी पर आकर तुम्हारी कोठी सील कर दूंगा।

epmty
epmty
Top