युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने अपने साथियों साथ थामा सपा का दामन

लखनऊ। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सागर शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज अपने तमाम साथियों के साथ पार्टी का दामन थाम लिया।
सपा प्रवक्ता के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने शर्मा के अलावा सपा में शामिल होने वालों में सर्वश्री फैज खान, सलीम राव कुंवर तथा नदीम खान नोएडा प्रमुख है। साथ ही नीरज चौहान संतकबीर नगर भी सपा में शामिल हो गये।
राजेन्द्र चौधरी ने दावा किया अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत में लाने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प सभी युवा नेताओं ने दुहराया।
वार्ता
Next Story
epmty
epmty