यूपी में स्टार वर्गीकृत पोर्टल हास्पिटेलिटी सेक्टर में निवेश को देगा रफ्तार: जयवीर सिंह

यूपी में स्टार वर्गीकृत पोर्टल हास्पिटेलिटी सेक्टर में निवेश को देगा रफ्तार: जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को कहा कि नया स्टार होटल वर्गीकरण पोर्टल न सिर्फ हास्पिटेलिटी सेक्टर में निवेश को रफ्तार प्रदान करेगा बल्कि पर्यटकों के लिये सुविधाजनक साबित होगा। श्री सिंह ने यहां पोर्टल का उद्घाटन करते हुए कहा कि होटलों के इस वर्गीकरण से उनकी एवं रिसॉटस गुणवत्ता, सेवाओं और समग्र सुविधाओं तथा अतिथि अनुभव के आधार पर किया गया है। इससे होटलों के कारोबार को गति मिलेगी। नई संशोधित वर्गीकरण प्रणाली में पांच अलग-अलग श्रेणियॉ शामिल की गयी हैं। नई स्टार होटल वर्गीकरण प्रणाली के लाभ बहुआयामी हैं। इस प्रणाली के अंतर्गत मान्यता प्राप्त होटल कई प्रकार के प्रोत्साहनों के पात्र होंगे और उन्हे उद्योग मानक के तहत सब्सिडी और टैक्स का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने प्रदेश के संचालित होटलों और रिसॉट्स के स्टार वर्गीकरण की मंजूरी के लिए एक नई स्टार वर्गीकरण प्रणाली शुरू की है। इसका उद्देश्य राज्य में अधिक होटल कमरों की उपलब्धता, बेहतर सुविधाओं के साथ हास्पिटेलिटी उद्योग में सुधार के साथ-साथ होटल और रिसॉट्स को उद्योग के बराबर सब्सिडी और प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

श्री सिंह ने कहा कि यूपी अपने सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों और जीवंत शहरों के लिए जाना जाता है। राज्य सरकार निरन्तर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दे रही है। नई संशोधित वर्गीकरण प्रणाली में पांच अलग-अलग श्रेणियॉ शामिल हैं। इनमें प्लेटिनम, डायमण्ड, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जो होटल उद्योग की पारम्परिक स्टार रेटिंग है। क्रमशः 05 स्टार, 04 स्टार, 03 स्टार, 02 स्टार और 01 स्टार वर्गीकरण के अनुरूप है। जिसे पर्यटन मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया गया है। यह संशोधित प्रणाली पर्यटकों के लिए चयन प्रक्रिया को और सरल बनायेगी। इसके साथ ही होटलों के बीच उच्च सेवा मानकों को प्रोत्साहित करेगी।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि नई वर्गीकरण प्रणाली में प्रतिभाग और जानकारी के लिए यूपी पर्यटन विभाग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.यूपीटूरिज्म.जीओवी.इन पर न्यूनतम अपेक्षित शुल्क के साथ न्यू होटल स्टार वर्गीकरण सिस्टम में आवेदन करने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम राज्य में न्यू स्टार होटल वर्गीकरण प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी होगा। यह वर्गीकरण अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा, जिससे राज्य के हास्पिटेलिटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रबंध निदेशक एवं विशेष सचिव एके पाण्डेय, निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्र के अलावा पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वार्ता

epmty
epmty
Top