सुभासपा में मची भगदड़- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 का इस्तीफा

सुभासपा में मची भगदड़- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 का इस्तीफा

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में आज मची भगदड़ के चलते वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पार्टी को टाटा बाय-बाय कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी के मुखिया अपने दल के मिशन से पूरी तरह भटक चुके हैं।

सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के मुखिया दल की नीतियों एवं कार्यक्रमों से भटक चुके हैं। व्यक्तिगत मिशन के अंतर्गत पार्टी के मुखिया अब धन बटोरने के चक्कर में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि 20 वर्ष पहले वर्ष 2002 की 27 अक्टूबर को जब पार्टी की स्थापना की गई थी तो उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर एवं वंचित समाज के लोगों का उत्थान करना निर्धारित किया गया था।

पार्टी के मुखिया कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी पार्टी का उपयोग अब दल के मुखिया धन बटोरने में कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top