लेखपालों से भिड़े सपाई- महिलाओं समेत कई हिरासत में

लेखपालों से भिड़े सपाई- महिलाओं समेत कई हिरासत में

मैनपुरी। मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने को लेकर सपाईयों ने तहसील में जमकर हंगामा किया। सपाईयों ने लेखपालों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान तीन लेखपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस ने सपा की दो नेत्रियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के लोग आज मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने को लेकर तहसील गये थे। इसी दौरान सपाईयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सपाईयों ने लेखपालों के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस मारपीट में तीन लेखपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सपा की दो महिला नेत्रियों समेत चार लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया है। लेखपालों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कागजातों को फाड़ने, मारपीट करने आदि का आरोप लगाते हुए सपाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग एसपी से की है। पुलिस ने मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।







epmty
epmty
Top