इंजीनियर की जिंदगी में आई कोई और तो पत्नी को यह कहकर बुलाने लगा..

इंजीनियर की जिंदगी में आई कोई और तो पत्नी को यह कहकर बुलाने लगा..

गाजियाबाद। इंजीनियर की जिंदगी में जब कोई अन्य महिला आ गई तो वह अपनी पत्नी को बहन बुलाते हुए उसके साथ बहन जैसा ही व्यवहार करने लगा। पति के व्यवहार में अचानक बदलाव आते ही चौकन्ना हुई महिला मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची और थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। महिला के पति द्वारा बहन कहे जाने के आरोपों को सुनकर पुलिस भी कर्मी भी दंग रह गए हैं। पुलिस द्वारा अब इस पूरे मामले को महिला थाने में स्थानांतरित करते हुए उनकी काउंसलिंग के लिए भेज दिया है।

जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में ही इंजीनियर पति पत्नी दंपत्ति निवास करते हैं। पति इंजीनियर है। जबकि महिला घर में ही रहती है। महिला इंदिरापुरम थाने पहुंची और अपने पति पर आरोप लगाया कि उसका इंजीनियर पति उसे बहन कहकर बुलाने लगा है और बहन जैसा ही उसके साथ व्यवहार करता है। महिला की ओर से आरोप लगाया कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला से भी संबंध बनाए हुए हैं। जिसके कारण वह उस महिला को अपनी पत्नी मानते हुए उसके साथ इस तरह का व्यवहार करता है। आरोप यह भी है कि इसका विरोध करने पर वह कई तरह की धमकी भी देता है। महिला ने बाकायदा यह तहरीर थानाध्यक्ष इंदिरापुरम को दी। महिला की तहरीर देखने के बाद थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

थानाध्यक्ष इंदिरापुरम ने बताया कि इस तरह का मामला उनके पास आया था।जो वाकई हैरान कर देने वाला है। इस पूरे मामले में दोनों की काउंसलिंग की बेहद आवश्यकता है। इसलिए महिला के पति से बात करने के बाद यह मामला महिला थाना काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।



epmty
epmty
Top