कालीन फैक्ट्री की छत की शटरिंग गिरी-मलबे में दबे कई मजदूर

कालीन फैक्ट्री की छत की शटरिंग गिरी-मलबे में दबे कई मजदूर

भदोही। कालीन फैक्ट्री की छत डालने के लिए तैयार किया गया ढांचा अचानक से भरभराकर नीचे आ गिरा। छत डालने का काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए।


भदोही के फत्तूपर में बन रही कालीन कंपनी में छत डालने के लिये ढांचा तैयार किया गया था। रविवार को ढांचे के ऊपर छत डालने का काम चल रहा था। छत डालने के काम में तकरीबन 50 मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक से छत डालने के लिए तैयार किया गया ढांचा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। ढांचे के मलबे में नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए। हादसे का पता चलते ही मौके पर बुरी तरह से अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके की तरफ दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही स्थानीय लोग मलबे के नीचे दबे तकरीबन आधा दर्जन लोगों को बाहर निकाल चुके थे। मजदूरों को तुरंत ही एंबूलेंस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

epmty
epmty
Top