दूध निकाल रही महिला को गोली से उड़ाया -मचा हड़कंप

दूध निकाल रही महिला को गोली से उड़ाया -मचा हड़कंप

बुलंदशहर। घर के सदस्यों की पूर्ति के लिए भैंस का दूध निकाल रही महिला को मौके पर पहुंचे तीन युवकों ने गोलियों से भून दिया। दिन निकलते ही गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गोली मारकर भाग रहे एक आरोपी को परिवार के लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोली लगने से घायल हुई महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार की सवेरे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जतवाई निवासी एक महिला रोजाना की तरह भैंस का दूध निकालने के लिए घेर में गई थी। काफी देर तक भैंस को सहलाने के बाद जब महिला बर्तन में भैंस का दूध निकाल रही थी, उसी समय वहां पर पहुंचे तीन युवकों ने महिला के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। दिन निकलते ही गोलियां चलने की आवाज को सुनकर आसपास के लोगों के अलावा महिला के परिवार जन भागदौड़ कर मौके पर पहुंचे। जहां महिला लहूलुहान हुई पड़ी थी। इसी दौरान तीन युवकों को मौके से भागते हुए देखकर ग्रामीण और परिजन उनके पीछे दौड़ पड़े। गांव वालों ने भागदौड़ करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई और लहूलुहान पड़ी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दिन निकलते ही गोलियों का निशाना बनी महिला आमतौर पर तंत्र मंत्र की विद्या में लीन रहती थी। जिसके चलते महिला के पड़ोसी युवक को इस बात का शक था कि उसकी पिता की मौत का कारण उक्त महिला ही है। ऐसे हालातों में युवक ने भाड़े के शूटर को सुपारी देकर महिला की हत्या को अंजाम दिलाया है।



epmty
epmty
Top