मामूली विवाद मेंं चली गोली, एक घायल

मामूली विवाद मेंं चली गोली, एक घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के महुआडीह क्षेत्र में को मकान का बर्जा निकालने के विवाद में पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से अधेड़ को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी गम्भीर स्थित को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया हैं।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि क्षेत्र के बेलवा बाजार में मकान के बर्जे को लेकर हुए विवाद में गांव के ही शुभम राव ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से धर्मेंद्र राव(50) को गोली मारकर कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया।जहां डाक्टरों ने उनकी गम्भीर स्थित को देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिये हैं।उन्होनेे बताया कि पुलिस ने लाइसेंसी बन्दूक को बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।गौरतलब है कि देवरिया जिले में करीब एक सप्ताह में भूमि विवाद की यह तीसरी बड़ी घटना है।पूर्व में रूद्रपुर और मदनपुर क्षेत्र में भूमि विवाद के मामले में दो लोगों की हत्या की जा चुकी है और आज यह तीसरी घटना कारित हो चुकी है।

epmty
epmty
Top