शिवपाल का दावा- भाजपा को हर हाल में हरायेगा इंडिया समूह

शिवपाल का दावा- भाजपा को हर हाल में हरायेगा इंडिया समूह

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी भारतीय जनता पार्टी को इंडिया समूह हर हाल में हरा देगा।

होली के अवसर पर इटावा स्थित अपने चैगुर्जी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि सपा से जो प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और जो हो जाएंगे अब कोई बदलाव नहीं होगा। शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार हराना है और मुलायम सिंह यादव के संदेशों को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे झूठे और खोखले निकले है। जनता सपा को हर हाल में जिताएगी ऐसा विश्वास बना हुआ है। जब सपा उत्तर प्रदेश से जीत कर निकलेगी तो देश से भाजपा हटेगी।

शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी समाजवादियों की नीतियों को और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर के जनता के बीच जाएं। मुलायम और लोहिया के विचारों पर चल कर जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को वोट करेगी।

बदायूं से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अभी तक तो हम ही चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आगे देखेंगे जो पार्टी का और राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश होगा उसको मानेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग किसको किस सीट से चुनाव मैदान में उतार रहे है यह हम सभी देख रहे है लेकिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जितना उनकी पार्टी और उनका पहला प्रयास है।








epmty
epmty
Top