ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई में धारा 144 लागू

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई में धारा 144 लागू

मुंबई। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों तथा इसके प्रसार पर रोकथाम के उपायों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने शनिवार और रविवार को महानगर में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरसीपी) की धारा 144 लागू करने के साथ ही तहत बड़े पैमाने पर रैलियां और जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन्स) द्वारा जारी आदेश मुंबई कमिश्नरी सीमा के भीतर लागू होगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह अमरावती और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए भी निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सात नये मामले सामने आये हैं। इनमें मुंबई के तीन और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम क्षेत्र में एक डेढ़ साल के बच्चे समेत चार लोगों के संकमित होने की पुष्टि हुई है। नये मामलों के साथ राज्य में अब तक ऐसे 17 मामले दर्ज किये गये हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top