शहादत को सलाम- सहारनपुर का लाल सीमा पर शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

शहादत को सलाम- सहारनपुर का लाल सीमा पर शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर। पाकिस्तान की नापाक हरकत से सहारनपुर का लाल सीमा पर शहीद हो गया। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सहारनपुर के लाल के शहीद होने का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक शहीद का पार्थिव शरीर सहारनपुर पहुंचेगा।


महानगर के न्यू शारदा नगर निवासी निशांत शर्मा जाट बटालियन में जम्मू कश्मीर में राजौरी सेक्टर में तैनात थे। जनवरी 2021 को पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन करते हुए की गई फायरिंग में हुई गोलीबारी की चपेट में आकर निशांत शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें उधमपुर स्थित कमांड हॉस्पिटल में ईलाज के लिए लाया गया। सीमा पर दुश्मनों से जूझने के बाद लगातार मौत पर विजय पाने के लिए संघर्ष कर रहे जवान की हिम्मत ने जवाब दे दिया। रविवार की सवेरे ईलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली और देश की आन, बान एवं शान को बरकरार रखने में शहीद हो गए। अधिकारी जवान की शहादत की सूचना जब उनके घर लेकर पहुंचे तो बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया।




बताया जा रहा है शहीद हुए सैनिक नायक निशांत शर्मा का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक आवास पर लाया जा रहा है। जिसके देर रात तक पहुंचने का अनुमान है। शहीद सैनिक के घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटे की शहादत की खबर सुनते ही जवान की मां बेहोश हो गई। अन्य परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

epmty
epmty
Top