RSS के स्वयं सेवकों ने विजयदशमी पर्व पर किया शस्त्र पूजन

RSS के स्वयं सेवकों ने विजयदशमी पर्व पर किया शस्त्र पूजन

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जिसमें नगर के सभी 11 शाखाओं के स्वंयसेवक उपस्थित रहे।

पहले शाखा लगी, जिसमें योग के बाद शस्त्र पूजन किया गया।मुख्य अतिथि गोरक्षप्रांत के सह प्रांत संघचालक विष्णु गोयल ने कहा कि संघ वर्ष में छह उत्सव मनाता है। जिसमें विजयादशमी महत्वपूर्ण है। विजयादशमी के दिन ही 1925 में कानुपर के मोहिते के बाड़ा में डॉ. केशव बलिराम राव हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ उपेक्षा, विरोध व स्वीकार्यता में बढ़ा है। बीच में संघ के कार्यों का विरोध हुआ, प्रतिबंध भी लगे, इसे समाप्त करने के लिए स्वंयसेवकों को यातनाएं भी दी गई लेकिन,जितना विरोध हुआ संघ उतना ही मजबूत होकर बढ़ता गया।

वर्तमान समय में संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वंयसेवी संगठन है। 90 हजार शाखाएं, मिलन व मंडलियां हैं। एक लाख 53 हजार सेवा कार्य चल रहे हैं। संघ अपने प्रयास से भारत को विश्व गुरू के स्थान पर प्रतिष्ठित करना चाहता है। विजयादशमी के दिन पूर्व में दुर्गा, राम व पांडव ने अराजक तत्वों के नाश को लेकर शस्त्र पूजन किए थे। यही संघ में प्रचलन में चला आ रहा है। कार्यक्रम में स्वंयसेवकों ने आसन, सूर्य नमस्कार, व्यायाम योग व दंड योग का प्रदर्शन किया।

epmty
epmty
Top