लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार

लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिला पुलिस ने बांसडीह इलाके में हुई लूट का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े छह लाख रुपये की नकदी बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को बदमाशों ने बांसडीह इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस सम्बन्ध में थाना बांसडीह पर मामला दर्ज कर घटना के खुलासे का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम मे शुक्रवार को बांसडीह पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर नरला टण्डवा तिराहे के पास से पांच लुटेरो संजय कुमार ,ललकेश्वर ,पिन्टू उर्फ रजनीश,अवधेश और धनजी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही पर लूटे गये 06 लाख 50 हजार रूपये, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरेपी बांसडीह इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेज दिया।


वार्ता

epmty
epmty
Top