भूमि विवाद के चलते सेवानिवृत्त फौजी की पीट-पीटकर हत्या

भूमि विवाद के चलते सेवानिवृत्त फौजी की पीट-पीटकर हत्या

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के मदनपुर क्षेत्र में रविवार को भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक रिटायर्ड फौजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अम्बिका प्रसाद ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बारीडीहा गांव में पेड़ की डाल को लेकर हुए विवाह में सेना से रिटायर्ड जिऊनबंधन दुबे (70) की उसके पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर और फरार हो गये। घायल जिऊनबंधन की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं दिखाई पड़े। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस उपाधीक्षक नेतृत्व में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया।







वार्ता

epmty
epmty
Top