नाव में जुटी कांग्रेस-नसीमुद्दीन को सौंपी इस इलाके की जिम्मेदारी

लखनऊ। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और स्थानीय निकाय इलेक्शन को लेकर तैयारियां करने में जुटी कांग्रेस ने प्रांतीय अध्यक्षों के बीच क्षेत्रों का बंटवारा कर दिया है। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही पार्टी की ओर से लोकसभा एवं स्थानीयय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पार्टी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लडने जा रही है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की संस्तुति और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के निर्देशानुसार पार्टी के प्रांतीय अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बांट भी गए हैं।
पूर्च मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी गांव दर गांव जाकर लोगों को अपने दल की नीतियां और कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडेगी।