दरिंदगी की हदें पार-बुजुर्ग महिला से सामूहिक बलात्कार

दरिंदगी की हदें पार-बुजुर्ग महिला से सामूहिक बलात्कार

महोबा। महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों के बीच बुजुर्ग विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया गया। रविवार की तड़के निर्वस्त्र हालत में पाई गई महिला के मुंह में आरोपियों ने कपड़ा ठूंस रखा था और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रविवार को पुलिस उप अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई नगर मुहाल में 55 वर्षीया जगतरानी को आज तड़के उसके मकान के निकट एक खंडहर में निर्वस्त्र पाया गया है। महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके मुंह मे कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस ने पीड़िता को महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने करीब चार घण्टे तक सघन चिकित्सा के उपरांत महिला की हालत को काबू में कर लिया गया है। वह अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होने बताया कि पीड़िता द्वारा दिये गए बयान में उसके साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया गया है। महिला के विरोध करने और चीखने चिल्लाने पर आरोपियों द्वारा उसके गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर भरे जाने की बात भी कही जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंच पीड़ित महिला से मुलाकात की है। उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के पुलिस को निर्देश दिए है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के बाहर रहने तथा यहां उसके अकेले रहने की जानकारी दी गई है।

epmty
epmty
Top