सदन में रामगोविंद चौधरी ने पूछा कहाँ है BJP सरकार के विकास भैय्या

सदन में रामगोविंद चौधरी ने पूछा कहाँ है BJP सरकार के विकास भैय्या

लखनऊ। सदन में आज कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधानसभा सत्र को छोटा करने पर मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि जब पहली बार मुख्यमंत्री इस सदन में आए थे तो उन्होंने कहा था कि हम सदन को जितने नियम कायदे होंगे उससे भी अधिक चलाएंगे। लेकिन अब सदन को चलाना नही चाहते है।

उन्होंने भाजपा सरकार की कमियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने झूठा प्रचार करते हुए करोड़ो रूपया कर खर्च कर दिया है। आज तक प्रदेश में इतनी बेरोजगारी नही हुई है, जितनी इस सरकार में कार्यकाल में हुई है।

उन्होंने वैक्सीन पर मोदी योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि वैक्सीन अभी लोगो को लग नही रही है मगर बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचार किया जा रहा है। देश मे अभी तक कई बीमारी आई और हर सरकार ने मुफ्त टीका अभियान चलाया है चाहे वो हैजा , चेचक, पोलियो की बीमारी हो।

यूपी सरकार का विकास और नोकरी देने की कहानी केवल टीवी पर दिखाई देती है, मगर हकीकत इससे अलग है। यह सरकार का सफेद झूठ है। हम आपके एक एक झूठ का पर्दाफाश करेंगे। भाजपा अपने घोषणापत्र में कहा था कि जितनी सरकारी भर्तियां पेंडिंग है उनको हम भरेंगे लेकिन अभी तक सरकार तक अपना वायदा पूरा नही कर पाई है। भर्ती ना हो इसलिए आपने भर्ती परिक्रिया को कठिन बना दिया है। उन्होंने सिलसिलेवार उन विभागों की भर्तियों को सदन में उठाया जिन पर अब तक भर्ती नही हो सकी है।

भाजपा सरकार सोते विकास, जागते विकास,उठते विकास , बैठते विकास लेकिन विकास भाईसाहब मिल ही नही रहे है।

उन्होंने कहा लोकभवन बनाया अखिलेश जी ने लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति लगाकर अपना नाम कर लिया। अखिलेश जी मेदांता बनवाया ,जेपी सेंटर बनवाया अखिलेश जी ने, लखनऊ में मेट्रो बनवाया अखिलेश जी ने । आपने क्या बनवाया बताये। उन्होंने पूछा कि इनका विकास भैया कहाँ है ।

epmty
epmty
Top