राज्यमीन चिताला की 1 लाख मत्स्य बीज रिवर रैंचिंग का कार्यक्रम सम्पन्न

राज्यमीन चिताला की 1 लाख मत्स्य बीज रिवर रैंचिंग का कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। सन्त रविदास घाट, वाराणसी पर राज्यमीन चिताला की 1.00 लाख मत्स्य बीज रिवर रैंचिंग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि परशोत्तम रूपाला, मंत्री मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास, भारत सरकार ने राज्यमीन चिताला के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि चिताला के रिवर रैचिंग से प्राकृतिक जल स्रोतों में इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, इससे जलीय पारिस्थिति की संतुलन बनाने में सहायता मिलेगी, साथ ही मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी एवं जन सामान्य को प्रोटीन युक्त पौस्टिक आहार की उपलब्धता में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संजय कुमार निषाद, मत्स्य मंत्री कैबिनेट द्वारा की गयी। कार्यक्रम में उ0प्र0, सरकार के रविन्द्र कुमार जायसवाल, राज्य मंत्री स्टाम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन, अशोक कुमार तिवारी, महापौर नगर निगम वाराणसी, वीरू साहनी, सभापति उ0प्र0, मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0, उ0प्र0, सौरभ श्रीवास्तव, विधायक कैण्ट, हिमांशु नागपाल, आई0ए0एस0 मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी भी उपस्थित रहें, एवं विभाग की संचालित योजनाओं सम्बन्धित बुकलेट का विमोचन किया गया।

मत्स्य महापुराण 18 पुराणों में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। भगवान विष्णु के मत्स्यावतार से सम्बन्ध होने के कारण यह मत्स्य पुराण कहलाता है। भगवान् मत्स्य के द्वारा राजा वैवस्वत मनु तथा सप्तर्षियों को जो अत्यन्त दिब्य एव कल्याणकारी उपदेश दिये गये थे, वे ही मत्स्य पुराण में संगृहीत हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत अब तक रू0 1000/- करोड़ से अधिक की परियोजनायें उ0 प्र0 में निर्माणाधीन अथवा क्रियाशील है। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत किसानों की आय में वृद्धि एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सभा एवं अन्य पट्टे के तालाबों में निवेश एवं मत्स्य बीज बैंक की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा दो परियोजनायें संचालित की जा रही है। 01-सुधारे गये ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश 02-सुधारे गये ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाबों में मत्स्य बीज बैंक की स्थापना। निषाद राज बोट सब्सिडी योजनान्तर्गत मत्स्य पालकों को एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को मत्स्याखेट एवं नदियों/जलाशयों में मत्स्य प्रवन्धन व संरक्षण के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका के लिए निषादराज वोट सब्सिड़ी योजना के रूप में एक नवीन योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी है।

कार्यक्रम में सी0आर0पी0एफ0 एवं एन0डी0आर0एफ0 के अधिकारी एवं जवानों द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में निदेशक मत्स्य, प्रशान्त शर्मा, आई0ए0एस0 द्वारा सभी अतिथियों को स्वागत करते हुये कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विभागीय गतिविधियों का वीडियों द्वारा भी प्रदर्शन किया गया एवं कार्यक्रम में प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ जिसमें मत्स्य विभाग के साथ-साथ अन्य संस्थाओं के द्वारा अपनी-अपनी सेवाओं एवं उत्पादों का भी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में वाराणसी मण्डल के अतिरिक्त मण्डल प्रयागराज, मिर्जापुर एवं आजमगढ़ के लगभग 1000 मत्स्य पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम का संचालन एन0एस0 रहमानी, संयुक्त निदेशक मत्स्य, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया गया।

epmty
epmty
Top