भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा,एक वृद्ध की मृत्यु,17 घायल

भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा,एक वृद्ध की मृत्यु,17 घायल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक वृद्ध की मृत्यु हो गई जबकि दोनो पक्षों के 17 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में बदलापुर खुर्द गांव निवासी लालजी और दूसरे पक्ष के जयनाथ के बीच पट्टे की भूमि को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस 18 लोग घायल गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल शीतला प्रसाद, लालजी, संजय, विशाल और मुलेमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि हालत गंभीर देखते हुए 60 वर्षीय शीतला को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top