PRV की तत्परता ने बचाई गोमती में डूब रही महिला की जान

PRV की तत्परता ने बचाई गोमती में डूब रही महिला की जान

लखनऊ। पीआरवी 0512 पर तैनात दरोगा ने अपनी जान की परवाह किए बगैर गोमती नदी के भीतर छलांग लगा दी और पानी में डूब रही महिला को अपनी पीठ पर लादकर बाहर ले आए। ठंड से कांप रही महिला को पीआरवी ने आग जलाकर सर्दी से थोड़ी राहत दी और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


दरअसल महानगर के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र की पीआरवी 0512 पुलिस गस्त करते हुए घूम रही थी। रविवार की देर रात गोमती नदी में एक महिला के कूदने की सूचना पर पीआरवी 0512 समय गवाएं बगैर सूचना मिलने के 4 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। पीआरवी पर तैनात जवानों ने देखा कि पुल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है और महिला पानी में डूब रही है। उप निरीक्षक देवेंद्र प्रसाद गौड ने अपनी जान की परवाह किए बगैर तुरंत नदी के भीतर छलांग लगा दी और पानी में डूब रही महिला को अपनी पीठ पर लादकर मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार और जितेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों की मदद से बाहर ले आए। जिस समय महिला पानी से बाहर निकाली गई उस समय वह ठंड से कांप रही थी। पीआरवी के जवानों ने आग जलवाकर महिला के शरीर में गरमाहट पैदा की और उसे प्राथमिक उपचार दिया। बाद में मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाकर पानी से निकाली गई महिला को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। पीआरबी 0512 पर तैनात कर्मियों ने सिर्फ तत्परता ही नहीं बल्कि अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में कूदकर महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचाते हुए अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक सिंह ने 0512 पीआरवी जवानों की ओर से किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु सभी को प्रशस्ति पत्र एवं 25000 का नगद पुरस्कार दिया है।

epmty
epmty
Top