दो दिवसीय यात्रा पर लखनऊ पहुंची प्रियंका-शुरू होगा बैठकों का दौर

दो दिवसीय यात्रा पर लखनऊ पहुंची प्रियंका-शुरू होगा बैठकों का दौर

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई है। शुक्रवार की सवेरे कांग्रेस नेता पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगी।




बृहस्पतिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने सहयोगियों के साथ 10 और 11 सितंबर के पहले से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर दोपहर के समय राजधानी लखनऊ पहुंच गई है। राजधानी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शुक्रवार की सवेरे 9.30 बजे से कांग्रेस के मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू करेंगी। बृहस्पतिवार की दोपहर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस के नेताओं की ओर से बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस मुख्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव अभियानों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सितम्बर को सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ बैठककर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर मंथन करेंगी। इस दौरान वह हर गांव कांग्रेस अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी। इतना ही नहीं वह नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी।

epmty
epmty
Top