प्रियंका ने सुना भजन- नीचे बैठकर किया भोजन

प्रियंका ने सुना भजन- नीचे बैठकर किया भोजन

वाराणसी। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी ने संत रविदास के चरणों में नमन किया। इसके बाद उन्होंने नीचे बैठकर सभी के साथ भोजन ग्रहण किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज संत रविदास की जयंती के मौके पर सीर गोवर्धन पहुंची। इसके बाद प्रियंका गांधी संगत में पहुंची और काफी देर तक हरि सुमिरन करती रहीं। उन्होंने भजन भी सुना। इसके पश्चात उन्होंने सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह यहां आकर धन्य हो गई हैं।

जो हम सहरी, सु मीत हमारा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। संत शिरोमणि गुरू रविदास ने समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरूमंत्र दिया है। आज ऐसे संत के दर्शन करने का मौका मिला है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के गुरुमंत्र से सबका कल्याण हो। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गुरुदेव ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, वैसा ही राजनीति में भी होना चाहिए।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top