प्रियंका गांधी ने थामी रुद्राक्ष की माला-किए मां शाकुम्भरी के दर्शन

प्रियंका गांधी ने थामी रुद्राक्ष की माला-किए मां शाकुम्भरी के दर्शन

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन किये और पूजा-अर्चना करते हुए मां से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके हाथ में रूद्राक्ष की माला भी दिखाई दी, जिससे कि वे मंत्र जप करते हुए दिखाई दी। मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन के साथ ही उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसान पंचायतों का आगाज कर दिया।

प्रियंगा गांधी सहारनपुर में किसान पंचायत को सम्बोधित करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से वे सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में रुद्राक्ष की माला ले रखी थी, जिससे वे जाप करते हुए नजर आई। सहारनपुर में वे सबसे पहले सिद्ध पीठ शाकुम्भरी देवी पहुंची और मां शाकुम्भरी के दर्शन करते हुए पूजा-अर्चना की और मन्नत मांगी। मां शाकुम्भरी के दर्शन के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के समर्थन में 21 फरवरी तक किसान आंदोलन से जुड़े 27 जिलों की 134 तहसीलों में होने वाली किसान पंचायतों के आयोजन का सहारनपुर से आगाज किया। जिस प्रकार से प्रियंका प्रचार कार्य में जुटी हैं, वह विधानसभा चुनाव का आगाज ही माना जा रहा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया था कि किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाओं को बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने के लिए वे सहारनपुर में रहेंगी।

भाजपा को हर हाल में कृषि कानून वापिस लेने होंगे। किसान आंदोलन के जरिये प्रियंका गांधी एक बार फिर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोई हुई साख को पुर्नर्जीवित करने के प्रयास में हैं। यह तो भविष्य ही बतायेगा कि इसका क्या अंजाम होगा, लेकिन उन्होंने इसका आगाज जोर-शोर से कर दिया है। वहीं सहारनपुर में प्रशासन ने किसान आंदोलन के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगाई हुई है, जो कि होली तक लागू रहेगी।

epmty
epmty
Top