युवाओं की बल्ले-बल्ले-25 हजार सिपाहियों की भर्ती की तैयारी शुरू

युवाओं की बल्ले-बल्ले-25 हजार सिपाहियों की भर्ती की तैयारी शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग पदों के लिए खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस भर्ती बोर्ड को 25000 सिपाहियों की भर्ती करने का प्रस्ताव भेजा है।

उत्तर प्रदेश में 30000 से भी अधिक सिपाहियों के पद फिलहाल खाली पड़े हैं। जिसके लिए भर्ती बोर्ड जल्दी नोटिफिकेशन जारी करने की योजना बना रहा है। वही कोटे और मृतक आश्रित के भी तकरीबन 5000 पद खाली पड़े हैं। जिन्हें भरने के लिए सरकार की ओर से बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से खाली पड़े पदों पर 25000 सिपाहियों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस में खाली पड़े पदों को मद्देनजर रखते हुए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा समय में चल रही भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती होने की संभावना काफी कम है। मिल रही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में अभी तकरीबन 100000 पद खाली पड़े हुए हैं, जिसमें तकरीबन 30000 पद सिपाहियों के हैं। इनमें चार से 5000 पद खेल कोटे और बाकी मृतक आश्रित कोटे के हैं। बाकी बचे पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में मौजूदा समय में 18000 सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इन सिपाहियों का प्रशिक्षण अगले वर्ष पूरा हो जाएगा। भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया है कि भर्ती बोर्ड द्वारा अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे हालातों में सिपाहियों की भर्ती जनवरी से पहले निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।



epmty
epmty
Top