दरिंदगी-10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या-फैंका शव

दरिंदगी-10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या-फैंका शव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हाथरस। हवस में बुरी तरह से अंधे हुए 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले को छुपाने की नियत से दुष्कर्मी ने बालिका की हत्या कर दी और शव को नहर के समीप फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभी उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

हाथरस पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि यह घटना सोमवार को हुई जब आरोपी रक्षाबंधन के लिए अपनी बहनों से मिलने गया था।

आरोपी लड़की को जानता था, क्योंकि वह उसकी बहन की ससुराल के पास रहती थी। घटना के दिन वह शराब के नशे में धुत होकर बच्ची को अपने साथ ले गया। लड़की का शव सोमवार को एक नहर के पास मिला और उसके परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी ने कहा कि अभी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ हाथरस और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में डकैती, चोरी, शराब और नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में कम से कम 11 प्राथमिकी दर्ज हैं।





epmty
epmty
Top