चला पुलिस का चेकिंग अभियान-ईंटे ले जा रही ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी, लगा जुर्माना

चला पुलिस का चेकिंग अभियान-ईंटे ले जा रही ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी, लगा जुर्माना

बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ईंटें लादकर फर्राटा भर रही चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ने के बाद सीओ द्वारा उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है। पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलियां कोतवाली में ले जाकर खड़ी कर दी गई हैं।

मंगलवार को शासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों के अंतर्गत दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित वाहनों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ खेकड़ा विजय चौधरी की अगुवाई में चलाएं गये इस चेकिंग अभियान के दौरान बागपत की तरफ से राजधानी दिल्ली की ओर जा रही ईटों से भरी 4 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने रुकवाया। संबंधित कागजात नहीं दिखाए जाने के बाद सीओ ने कड़े तेवर दिखाते हुए चारों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़वाकर उनके ऊपर जुर्माना लगवाया और कोतवाली में खड़ा करा दिया।

खेकड़ा क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया है कि ईटों से भरी 4 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ कार्यवाही का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा है कि हाइवे पर फर्राटा भरते हुए दौड़ने वाले प्रतिबंधित वाहन आए दिन हादसों को न्योता देते हैं। जिसके चलते पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top