मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने मातृशक्ति को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने मातृशक्ति को किया जागरूक

बिजनौर। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं/छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही हैल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाईन नम्बर पर काॅल कर सकती हैं। पुलिस कुछ ही देर में उनकी सहायता के लिए हाजिर हो जायेगी।


प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। इसी अभियान के तहत आज बिजनौर पुलिस ने काॅलेजों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को अभियान की जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाईन नम्बर 102, 108, 112, 181, 1076, 1098, 1090 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त नम्बर पर महिलाएं कभी भी फोन कर पुलिस से मदद ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई समस्या हो, तो ऐसे समय में घबराना नहीं चाहिए, वरन सजग होकर हिम्मत से कार्य करना चाहिए।

महिलाओं को जानकारी दी गई कि अगर उनके खिलाफ हिंसा हो रही है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। पुलिस उनकी मित्र है और उनका पूरा साथ देगी। पुलिस द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रूप से मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।


epmty
epmty
Top