हिजाब के पक्ष में प्रदर्शन कर रही महिला व पुरूष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिजाब के पक्ष में प्रदर्शन कर रही महिला व पुरूष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। हिजाब के पक्ष में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की अगुआ महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।महिलाओं को प्रदर्शन करने के लिए उकसाने वाला एक पुरुष भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। की गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कुछ नेताओं के उकसावे पर महिलाओं द्वारा यह प्रदर्शन किया गया था। उधर महिलाओं के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें प्रदर्शनकारी महिलाये को पुलिस के साथ खदेड़ते समय उलझती हुई दिखाई दे रही है।

दरअसल गाजियाबाद के कस्बा खोड़ा में इसी महीने की 13 फरवरी को कुछ महिलाओं ने इकट्ठा होकर हिजाब एवं बुर्का विवाद में कूदते हुए हिजाब के पक्ष में बैनर एवं पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई थी। लेकिन पुलिस द्वारा महिलाओं के हाथों से बैनर एवं पोस्टर छीन लिए गए थ।े खोड़ा इंस्पेक्टर बृजेश कुशवाहा ने बताया है कि इस मामले में होटल संचालक पुरूष व एक महिला समेत 15-20 अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया थ। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट व गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रदर्शनकारी महिला ने महिला कांस्टेबल के ऊपर लाउड हैलर फेंककर भी मार दिया था। पुलिस ने अब इस सिलसिले में एक महिला एवं एक पुरुष को हिरासत में लिया है।

epmty
epmty
Top