पुलिस ने किये 10 वांछित समेत 16 अरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किये 10 वांछित समेत 16 अरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने 10 वांछितों एवं गठी कर महंगी कार बेचने वाले दो बदमाशों समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभूतिखण्ड पुलिस ने ठगी कर महंगी कार बचने वाले गिरोह के दो सदस्यों शेख उफी अहमद और रेहान अहमद को आज गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बीएमडब्लू और जगुआर कार बरामद की।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा चिनहट इलाके से पुलिस ने तीन मनबढ़ बदमाशों गोण्डा निवासी मो0 शोएब, यश पाण्डे और आकाण वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों पर आरोप है कि इन लोगों ने नौ जून की रात सत्यम दुबे को मोबाइल चार्जर के साथ अपने फ्लैट पर बुलाया था और बकाया रुपया लेने के लिए उसे फ्लैट में बंद कर दिया। इस मामले में 10 जून को मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इन लोगों ने उसे जलती सिगरेट से सत्यम को जलाने के अलावा करंट लगाया और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा आलमबाग, सुशांत गोल्फ सिटी, मोहनलालगंज, गुडम्बा और ठाकुरगंज से एक-एक जबकि गोमतीनगर विस्तार और जानकीपुर इलाके से दो-दो वांछितों को गिरफ्तार किया जबकि मोहनलालगंज इलाके से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top