रैली में उमड़ा जनसैलाब - हिमाचल की जंग जीतने में जुटी प्रियंका

रैली में उमड़ा जनसैलाब - हिमाचल की जंग जीतने में जुटी प्रियंका

शिमला। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान पूरी तरह से संभाली हुई है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज उमड़े जनसैलाब ने बता दिया है कि जनता पुरानी पेंशन, पांच लाख रोजगार, हर महिला को आर्थिक मदद और शिक्षा स्वास्थ्य के कांग्रेस के वादे का आसर हिमाचल की जनता के बीच दिखाई पड रहा है। अपने रोड शो और जनसभाओं में उमड़ने वाली भीड़ से प्रियंका गांधी उत्साहित है। आज भी ऊना जिले के कांगड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं, हिमाचल के लोग बीमार नहीं हैं जो उन्हें बार-बार दवाई न बदलने की नसीहत दी जा रही है, बल्कि भाजपा सरकार बेकार है जिसने 5 साल राज्य में घाटे और घोटाले को चलाया हुआ है।


प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी से हिमाचल वासियों को सताया है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं को देखिए, यहां इस धरती पर आकर क्या कहते हैं, झूठे वादे करते हैं और आपसे कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से पूछा कि कौन बीमार है भई, आप बीमार हो क्या, हिमाचल प्रदेश बीमार है क्या, हिमाचल प्रदेश की जनता बीमार है, देखिए किस नजरिये से आपको देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप को बीमार बताया जा रहा है कि बीमार हो, दवाई बदलते मत रहो, वही पुरानी दवाई खाते रहो, यह बताया जा रहा है आपको, समझ लो।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश घाटे में है, 70 हजार करोड़ का हिमाचल पर कर्ज है। प्रदेश के 20 निगम और बोर्ड घाटे में चल रहे हैं। कर्मचारियों को दिवाली का डीए तक नहीं मिला है। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना के समय पीपीइ किट में घोटाला, पुलिस भर्ती में घोटाला , शिक्षक भर्ती में घोटाला हिमाचल सरकार ने किया और आपसे कहते हैं कि दवाई मत बदलिए। इन्होंने क्या स्थिति बना दी है हिमाचल के नौजवानों के लिए।

epmty
epmty
Top