मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी सुभासपाः अर्कवंशी

मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी सुभासपाः अर्कवंशी

हरदोई। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनैतिक दल पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने तरीके से ताल ठोंक रहे हैं। इसी के तहत संडीला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

हाल ही में एआईएमआईएम व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है। गठबंधन के बाद मौहल्ला मंडई में भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक आहूत की गई। बैठक में मौजूद रूप से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के ओवैसी, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद नाजिम अली की मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जायेगा। सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कृषि कानूनों को देश हित में वापस लिए जाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। इस दौरान जिला सुभासपा के महासचिव आकाश सिंह अर्कवंशी, प्रदेश सचिव राममूर्ति अर्कवंशी, जिला प्रभारी पंकज अर्कवंशी, सुभासपा के प्रदेश सचिव संजीव यादव, जिला युवा मंच के अध्यक्ष पुनीत अर्कवंशी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष चौधरी अली नुसरत, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल के जिला महासचिव शादाब अली, ओवैसी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इशरत अली, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मसलमीन संडीला नगर अध्यक्ष, अतीक अंसारी आदि सहित भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top