ममता का कर्ज किया अदा- बेटी बनी मिसाल- पिता करते रहे अंत तक संघर्ष

ममता का कर्ज किया अदा- बेटी बनी मिसाल- पिता करते रहे अंत तक संघर्ष

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ निवासी एक महिला किड़नी की बीमारी से जूझ रही थी। इसको लेकर पूरा परिवार परेशान था और आर्थिक स्थिति भी सही नहीं थी। लेकि पिता और बेटी के हौसलें ने महिला को दोबारा जिंदगी देने का काम किया है। बेटी ने मां को अपनी किडनी दे दी और मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला जनपद हापुड़ की निवासी है। महिला पिछले दो वर्षों से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। मां के बीमार होने के कारणवश बड़ी पुत्री पर जिम्मेदारी आ गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारणवश उनके सामने समस्या खडी हो गई थी। डॉक्टरों ने लंबा इलाज के लिये बोल दिया। इसके पश्चात महिला के परिवार से रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली। लेकिन महिला को बचाने के लिये बेटी और पति ने अंत तक हिम्मत नहीं हारी और महिला को बचा लिया। डॉक्टर का कहना है कि मां और पुत्री अब पूरी तरह से स्वस्थ है।



Next Story
epmty
epmty
Top