महिला सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन- लड़कियों को स्वावलंबी बनाने पर जोर

मुज़फ्फरनगर। भारत विकास परिषद शाखा समृद्धि की महिला सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन होटल रेडिएंट इन में किया गया, जिसका आयोजन महिला संयोजिका डॉ पारुल जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम चेयरमैनअनुपमा कर्णवाल द्वारा सभी महिलाओं का स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति समृद्धि शाखा की महिलाओं का योगदान सुनिश्चित करना था। सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान देने की पेशकश की जो महिला जिस कार्य में निपुण है जैसे जिन्हें सिलाई, कढ़ाई, बुनाई या अन्य कार्य आते हैं। उन्होंने समाज के गरीब तबके एवं स्कूल की लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए अपने विद्या सिखाने की पेशकश की।
चेयरमैन नीतू जैन ने समृद्धि शाखा से इस सत्र में जुड़े नए सदस्यों निशा रोहाल, प्रीति गर्ग, सोनम अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, नीरज त्यागी, बिंदू राठी, सुनैना का स्वागत किया। कार्यक्रम सफल बनाने में स्वीटी बंसल, अंजू मित्तल, मानसी वर्मा, प्रतिभा बंसल, नीरा सिंघल, मीनाक्षी, टीना अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान जलपान की भी व्यवस्था रही और महिलाओं ने गेम भी खेले।
सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए शाखा अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार एवं शाखा सचिव सीए मनीष बंसल ने महिला संयोजिका डॉ पारूल जैन और कार्यक्रम चेयरमैन अनुपमा कर्नवाल व नीतू जैन को बधाई दी।
कार्यक्रम में अनुराधा मित्तल, सुषमा गर्ग, शिप्रा गुप्ता, चेतना सेठी, रुचि गर्ग, अंजू शर्मा, सुमन अग्रवाल, अर्चना बंसल, शालिनी तायल, राधिका अग्रवाल, सोनम , वर्षा अग्रवाल, दीपा अरोरा, रिचा गुप्ता, पारुल गुप्ता, उपस्थित रहीं।