अवैध संबंध का विरोध- पति और बेटे ने महिला पर डाला तेजाब

अवैध संबंध का विरोध- पति और बेटे ने महिला पर डाला तेजाब

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर महिला के पति और बेटे ने महिला पर एसिड से हमला कर दिया। आनन-फानन में पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही।

पीड़ित महिला के अनुसार उसका आरोप है कि उसके पति अमान ने किसी और महिला के साथ अवैध संबंध बनाए हैं। जिसका वह निरंतर विरोध कर रही थी। विरोध करने के करने पर उसका पति अमान मारपीट करता था और घर से निकालने की धमकी देता था। बीते 1 माह पूर्व उसके पति ने महिला को उसके दो बच्चों के साथ भी घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद महिला को अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहना पड़ा था।

बताया जा रहा है कि सुबह 8:00 बजे के करीब जीनत अपने बच्चों को लेकर पति के घर पहुंची थी। लेकिन जैसे ही वह अंदर जाने लगी तो उसके पति ने उसे रोक लिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों में बहस हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि कहासुनी के दौरान उसका बड़ा बेटा तेजाब ले आया और अपने पिता के हाथ में बोतल थमा दी। पिता ने आव देखा ना ताव देखा और जीनत के मुंह पर सारा तेजाब डाल दिया। जिससे जीनत बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। जैसी उन्होंने देखा कि जीनत के ऊपर तेजाब डाला हुआ है और वह पूरी तरह झुलस चुकी है। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मुरादाबाद के एसपी सिटी अनिल कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्दी आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

epmty
epmty
Top