मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में कई थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच प्रभारी आदेश त्यागी व पूरी टीम से बदमाश की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, चिकित्सालय में ले जाने के पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है बदमाश का आसपास के जनपदों में आंतक था, जो अजय साहनी ने आज समाप्त कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जौनपुर की क्राइम ब्रांच प्रभारी आदेश त्यागी व पूरी टीम व पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश गैरवांह में रात में आने वाला है। इस पर सरपताहां, शाहगंज व खेतासराय थाने की पुलिस के अतिरिक्त क्राइम ब्रांच ने रात को लगभग दो बजे के करीब जाकर बदमाश की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाश जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश प्रशांत सुल्तानपुर जनपद का अमरथू डढ़िया कोतवाली कादीपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि बदमाश इलाके में लंबे समय से एक्टिव था और पुलिस की निगाह से बचकर जरायम की दुनिया में सक्रिया था। मृतक बदमाश के कारण करीबी जनपदों में भी आपराधिक गठजोड़ को स्टेटस बनता जा रहा था। मृतक बदमाश प्रशांत क ऊपर सुल्तानपुर में 50 हजार का इनाम व जौनपुर में 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।



epmty
epmty
Top