अब शामली में रोका गया एक्स सीएम का काफिला,जददोजहद जारी

अब शामली में रोका गया एक्स सीएम का काफिला,जददोजहद जारी

शामली। पंजाब और हरियाणा के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ लखीमपुर खीरी जाने से आज सहारनपुर और शामली बार्डर पर ही रोक दिया गया हैं। कांग्रेस नेताओं की पुलिस और प्रशासन के साथ जद्दोजहद जारी हैं।

बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा की वारदात में पीड़ितों के परिवार जनों के साथ मुलाकात करने जा रहे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफिले हो शामली में पुलिस और प्रशासन की और से रास्ते की घेराबंदी करते हुए रोक दिया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों के काफिले के रूप में लखीमपुर खीरी के लिए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने हरियाणा से जनपद शामली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया वैसे ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोक दिया गया हैं। खबर लिखे जाने तक सहारनपुर-हरियाणा सीमा पर सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी के तहत पंजाब कांग्रेसाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से सहारनपुर के कमिश्नर डा. लोकेश एम, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल, डीआईजी सहारनपुर रेंज डा. प्रीतिन्द्र सिंह, डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस चनप्पा वार्ता कर रहे हैं।

डीआईजी डा. प्रीतिन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशासन ने नवजोत सिंह सिद्धू को यह स्पष्ट बता दिया है कि वे पांच लोगों के साथ ही लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब के कई विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ता, ढाई सौ वाहनों के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा में हरियाणा से सहारनपुर में प्रवेश कर गए। शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में बेरिकेटिंग की हुई है। आक्रेशित कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेटिंग पर चढ़ गए, कुछ बेरिकेटिंग को जोर-जबरदस्ती से हटा दी गई। वहां पर भारी पुलिस बल तैनात है। आला अफसरों की नवजोत सिंह सिद्धू को समझाने-बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

epmty
epmty
Top