अब यहां भी BJP अध्यक्ष ने फहराया उल्टा तिरंगा- दूसरों पर मढ दिया दोष

अब यहां भी BJP अध्यक्ष ने फहराया उल्टा तिरंगा- दूसरों पर मढ दिया दोष

जालौन। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पहुंचे भाजपा के नगर अध्यक्ष ने माल्यार्पण करने के बाद विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा ही फहरा दिया। सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष ने अपने किये का दूसरे पर दोष मढते हुए कहा कि किसी ने जानबूझकर उन्हें उल्टा तिरंगा पकड़ा दिया था।

देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव आज धूमधाम से घर-घर तिरंगा लगाकर मनाया जा रहा है। स्कूली बच्चों के साथ साथ समाज के अन्य सभी वर्गों के लोगों द्वारा जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज के साथ रेलिया एवं प्रभात फेरी निकाली जा रही है। 14 अगस्त को केंद्र सरकार और भाजपा के आह्वान पर देश विभाजन की विभीषिका के तौर पर जब स्मृति दिवस मनाया जा रहा था तो जालौन के कस्बा कोंच के भाजपा नगराध्यक्ष सुनील लोहिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पहुंचे। झांसी की रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने फोटोशूट के अंतर्गत अपने हाथों में लिए तिरंगे को लहरा दिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष को इतना भी ज्ञान नही रहा कि जो ध्वज उन्होंने आजादी की महान मूर्ति की प्रतिमा पर फहराया है वह उल्टा है।

आजादी की प्रतिमूर्ति झांसी की रानी की प्रतिमा पर लहराए के उल्टे तिरंगे झंडे की तस्वीरें लेकर धडाधड स्वयं को हाईलाईट करने के लिये सोशल मीडिया पर डाल दी। माधवगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन के भी अपने फेसबुक अकाउंट से यह तस्वीरे शेयर कर दी।

भाजपा नगराध्यक्ष द्वारा झांसी की रानी की प्रतिमा पर उल्टा झंडा फहराए जाने की बात सोशल मीडिया पर थोड़ी ही देर में इधर से उधर हो गई। इस बीच उल्टे झंडे की पोस्ट बीजेपी इंडिया, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर भाजपा के तमाम कद्दावर नेताओं को टैग कर दी गई।

मामला उजागर हो जाने के बाद माधवगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने सोशल मीडिया से इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया। लेकिन उस समय तक उनकी पोस्ट बहुत सारी जगह शेयर हो चुकी थी। बाद में सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान करते हूुं, जो तस्वीर वायरल हो रही हैं वह विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की है। उन्होंने उल्टा झंडा फहराने का दोष अन्य के ऊपर मढते हुए कहा है कि किसी षड्यंत्र कारी ने बड़े षड्यंत्र के तहत उन्हें उल्टा झंडा पकड़ दिया और मेरी फोटो खींच ली।


उल्लेनीय है कि इससे पहले जनपद मुजफ्फरनगर में भी पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा उल्टा राष्ट्रीय ध्वज शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर लगे स्टाल पर फहरा दिया गया था।


epmty
epmty
Top