किसी भी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जायेगा- सुरेश राणा

किसी भी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जायेगा- सुरेश राणा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को कहा कि वर्तमान सरकार ने पुरानी चीनी मिलों को संचालित करने के साथ ही कई स्थानों पर नई चीनी मिल लगाये जाने का निर्णय लिया है साथ ही पांच वर्षों में गन्ना किसानों का एक लाख 45 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किया है। इन सभी कार्यों के चलते प्रदेश से पलायन रूका है।

यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्य देश में रोल मॉडल के रूप में अपनाएं जा रहे है। पिछली सरकारों ने प्रदेश के किसानों की रीढ़ को तोड़ते हुए 21 चीनी मिलों को सस्ते दामों पर बेचने का काम किया था। लेकिन योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पिछले चार वर्षों में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़कों से जोड़ा गया है। सरकार ने अपराधियों को उनके सही ठिकाने पर भेजने का काम किया है।

जनपद सहारनपुर में पूर्व की सरकारों में सड़कें पूरी तरह से बद्दतर थी। यहां के निवासियोें ने दिल्ली जाने का रास्ता वाया हरियाणा राज्य से होकर जाते थे लेकिन योगी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया है। मोदी जी और योगी जी की नीतियों में देशभर के किसानों ने विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के कैराना आगमन पर 11 साल की बच्ची ने बेखौफ कहा कि जब योगी है तो डर कैसा। उन्होंने कहा कि यह विश्वास की प्रकाष्ठा है। पिछली सरकारों ने अपहरण को उद्योग बना दिया गया था, किसानों को खेतों में काम करते हुए डर लगता था, बेटियों को स्कूल जाने से डर लगता था लेकिन आज योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नई मिसाल बनी है।

सरकार हर वर्ग का बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है। सुरेश राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 8 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गन्ना भुगतान में तेजी लाई गयी है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई भी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जायेंगा। सहारनपुर के लकड़ी उद्योग नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है। हमारी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर विकास किया है। यहां की पुरानी मांग को पूरा करते हुए विश्वविद्यालय की शीध्र स्थापना की जायेंगी। सरकार ने हर तर चौतरफा विकास किया है। आम जनता से सीधे जुड़ कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया है।

इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र सिंह निम, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top