शक्ति चैम्पियंस को परिचय पत्र देकर बैज लगाये
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिये सतत् प्रयास कर शक्ति चैम्पियंस बने लोगों को जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने परिचय पत्र देते हुए बैज लगाये।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकिन एवं बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने शुक्रवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन के लिये अपने सतत् प्रयास करने वाली बीना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ0 राजीव कुमार, परी अग्रवाल, ऋचा विश्वकर्मा, प्रियांशी तोमर व शिवराज सिंह को परिचय पत्र प्रदान कर उन्हें बैज लगाये।

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने शक्ति चैम्पियंस को उनकी भूमिका एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। ताकि शक्ति चैम्पियंस पूर्णनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भलिभाॅति कर मिशन शक्ति अभियान को सफल बना सकें।
रिपोर्ट- सत्येन्द्र ठाकुर