बुलंदशहर- उषा ने रखी BJP की उम्मीद बरक़रार - हुई विजयी

बुलंदशहर- उषा ने रखी BJP की उम्मीद बरक़रार - हुई विजयी
  • whatsapp
  • Telegram

बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर सदर विधनसभा सीट से वीरेन्द्र सिरोही 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंदी बसपा के प्रत्याशी हाजी अलीम को हराया था। विधायक वीरेन्द्र सिरोही का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। बुलंदशहर विधानसभा सीट के रिक्त होने पर उपचुनाव हुआ हैं। उपचुनाव के नतीजे में भाजपा की प्रत्याशी उषा सिरोही ने बसपा के प्रत्याशी हाजी युनूस को मात देकर विजय प्राप्त की है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही ने बसपा केे हाजी यूनुस को 22,000 से अधिक वोटों से मात दी।

बता दें कि बुलंदशहर सदर के विधानसभा सीट पर 3,88,508 मतदाता है। इस उपचुनाव में 51.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा से उषा सिरोही, बसपा से हाजी युनूस, इन समेत 18 प्रत्याशी चुनावी रण में है।

ज्ञात हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से वीरेन्द्र सिरोही, बसपा से मौहम्मद हाजी अलीम, सपा से शुजात आलम, रालोद से श्रीभागन शर्मा चुनावी मैदान में थे। इसी चुनावी मैदान में वीरेन्द्र सिरोही ने 111538 वोट पाकर जीत हासिल की थी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top