यूपी पुलिस ने 70,892 वाहन सीज किये-अवनीश अवस्थी

यूपी पुलिस ने 70,892 वाहन सीज किये-अवनीश अवस्थी
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। प्रदेश में अब तक धारा 188 के तहत 2,17,813 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,45,37,166 वाहनांे की सघन चेकिंग में 70,892 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 75,24,02,309 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

अपर मुख्य सचिव सूचना एंव गृह विभाग अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,35,019 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1222 लोगों के खिलाफ 905 एफआईआर दर्ज करते हुए 436 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के अन्तर्गत अब तक 2458 मामलों में संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 89 एफआईआर दर्ज करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कन्टेनमेंट जोन में 89,26,152 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोनो पाॅजीटिव लोगों की संख्या 45,275 तथा इन्टीट्यूशल क्वारंटीन किये गये लोगों की संख्या 33,762 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 82,45,558 के सापेक्ष 17,030 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथध्मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाइन नं0-1070 पर प्राप्त 1,20,022 काॅल्स में से 1,19,604 का निस्तारण किया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top